यार्ड में आई खराबी दो उपकेंद्र की आपूर्ति दिन भर रही ठप
देवरिया, मार्च 23 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। उपकेंद्र के स्विच यार्ड में खराबी आ गई। इसके चलते दो उपकेंद्रों की आपूर्ति दिनभर बंद रही। खराबी दूर करने के बाद शाम को बिजली बहाल हुई।रविवार की सुबह विद्युत उपकेंद्र देसही देवरिया के स्विच यार्ड में 33 केवी लाइन पर कुछ खराबी आ गई। इसके चलते देसही देवरिया और पांडेय चक उप केंद्र से आपूर्ति बंद कर दी गई। पांडेय चक अवर अभियंता अखिलेश गुप्ता ने बताया कि 33 केवी मेन लाइन के स्विच यार्ड में कुछ खराबी आ गई थी। आधा दर्जन लाइनमैन के दिन भर कड़ी मशक्कत करने के बाद खराबी दूर हो सकी। दिन भर आपूर्ति बंद रहने के चलते 25 हजार उपभोक्ताओं की दिनचर्या प्रभावित रही। खराबी दूर होने के बाद विद्युत आपूर्ति सायं 4:00 बजे बहाल हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.