यार्कर को कुशाग्र और कूह क्लब को निखिल ने दिलाई जीत
लखनऊ, मार्च 17 -- लखनऊ, संवाददाता। 21वीं बीबीडी लीग में मंगलवार को खेले गए मुकाबलों में यार्कर क्रिकेट क्लब और कूह स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब ने अपने मुकाबले जीत कर पूरे अंक प्राप्त किये। यार्कर क्लब ने एलडीएसीसी को 164 रनों और कूह स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब ने ध्रुव क्रिकेट एकेडमी को 28 रनों से से पराजित किया। पार्थ ग्राउंड पर खेले गए मैच में यार्कर क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 40 ओवर में सात विकेट खोकर 362 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। सलामी जोड़ी समर्थ दीक्षित और कुशाग्र मिश्रा के बीच पहले विकेट लिये 212 रनों की साझेदारी हुई। कुशाग्र ने 89 गेंदों में 19 चौके और पांच छक्के की बदौलत 139 रन बनाये। समर्थ ने 69 रनों की पारी खेली। इसके बाद कार्तिकेय सिंह ने 39 गेंदों में चार चौके और छह छक्के की बदौलत 78 रन बनाये। जवाब में एलडीएसीसी की टीम 29.4 ओवर में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.