नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- दोस्ती का रिश्ता सबसे खास होता है और हर किसी की जिंदगी में कोई ना कोई बेस्ट फ्रेंड जरूर होता है। अगर आपकी लाइफ में भी कोई खास मित्र है, जिससे आप अपने दिल की बात शेयर करना चाहते हैं, तो कुछ शायरियों की मदद ले सकते हैं। शायरियां शब्दों को आसानी से कह देती हैं और सामने वाला आपकी बात और जज्बात को समझ लेगा।दोस्तों के लिए 2 लाइन वाली शायरी- 1. दोस्ती वो रिश्ता है जो खास होता है, हर मुश्किल में दोस्त ही सबसे पास होता है। 2. कुछ रिश्ते नाम से नहीं, एहसास से पहचाने जाते हैं, दोस्त वही हैं जो बिना कहे दिल की बात समझ जाते हैं। 3. यारों की महफिल में हर गम छोटा लगता है, सच्चा दोस्त साथ हो तो हर दिन अच्छा लगता है। 4. ना दौलत चाहिए, ना शोहरत का ख्वाब, बस दोस्तों का साथ रहे बेहिसाब। 5. जिंदगी की राह में कई लोग मिलते हैं, पर कुछ दो...