यारपुर में गंदगी से अटे नाले,गंदगी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ा
शामली, मई 18 -- थानाभवन। थानाभवन क्षेत्र के गांव यारपुर में पानी निकासी के लिए बनाया गया लंबा नाला कूड़े-कचरे, कबाड़ और समुद्र झाग जैसे जमे गंदे पानी से पटा पड़ा है। बिजलीघर के सामने से गुजरते हुए यह सैकड़ों मीटर लंबा नाला पूरी तरह अवरुद्ध हो चुका है, जिसके कारण गांव की पानी निकासी पूरी तरह बाधित हो गई है। नाले में रुके गंदे पानी से भारी मात्रा में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे गांव में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बढ़ती गंदगी के कारण घरों में रहना मुश्किल हो गया है। आने वाले बरसात के मौसम में गांव में पानी भराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है। ग्रामीणों के अनुसार, इस स्थिति को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन सम्बन्धित लोगो ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।
ग्रामीणों की चिंता वही संबंध में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.