यामिनी कांत बीएड कॉलेज में 16 यूनिट रक्त संग्रह
घाटशिला, मई 29 -- गालूडीह। यामिनी कांत बीएड कॉलेज एवं यामिनी कल्याणी महतो कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड कॉमर्स के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। संस्थापक स्वर्गीय डॉ. यामिनी कांत महतो की पांचवीं पुण्य तिथि पर आयोजित शिविर में एमजीएम अस्पताल की डॉ श्वेता सहाय, संजय कुमार एवं राघव कुमार उपस्थित रहे। इस शिविर में 16 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इस अवसर पर संस्थान की अध्यक्ष कल्याणी महतो,सचिव नारायण प्रसाद, प्रबंधन के सदस्य जीतिका, लोकनाथ महतो, सचिव के सहायक संजू राय, प्राचार्य डॉ शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्रभारी डॉ पूनम कुमारी, सुशांति कुमारी, श्यामली दत्ता समेत अन्य मौजूद थे। रक्तदान के साथ भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- गौतम बुद्ध कॉलेज में रक्तदान शिविर आज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.