लखनऊ, अगस्त 18 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर के नई दिल्ली आने पर मंगलवार को यूपी के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्वागत किया। इस अवसर पर खन्ना ने कहा कि भारत और जापान के संबंध आपसी विश्वास, सहयोग और साझा मूल्यों पर आधारित हैं। यामानाशी प्रांत के गवर्नर की यह यात्रा दोनों देशों के बीच सहयोग व मैत्रीपूर्ण संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। यह भी पढ़ें- जापान के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक होगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...