लखनऊ, अगस्त 21 -- जापान की यामानाशी प्रीफेक्चरल असेंबली और भारत गणराज्य की यूपी विधान सभा के बीच मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान एवं सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता दोनों विधान सभाओं के बीच पारस्परिक समझ, विश्वास और सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह भी पढ़ें- भारत-जापान के युवाओं में भविष्य की कहानी लिखने का संकल्प: योगीसमझौता ज्ञापन की चर्चा यामानाशी प्रीफेक्चरल असेंबली के प्रतिनिधिमंडल ने यूपी विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना से शिष्टाचार भेंट के दौरान दोनों पक्षों के बीच विधायी कार्यप्रणाली, लोकतांत्रिक संस्थाओं की भूमिका तथा दोनों विधान सभाओं के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करने के विषय में विचार-विमर्श हुआ। यह भी पढ़ें- लखनऊ में भारत-जापान के स्...