नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- भारत में कभी बजट स्मार्टफोन के लिए मशहूर रही घरेलू कंपनी Karbonn एक बार फिर स्मार्टफोन मार्केट में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की तैयारी कर रही है। कंपनी अब युवाओं और खास तौर पर Gen Z को ध्यान में रखकर नए डिवाइस लॉन्च करेगी। इसका फोकस ऐसे स्मार्टफोन बनाने पर होगा, जिनका इस्तेमाल सोशल मीडिया, कंटेंट क्रिएशन और डिजिटल एक्सप्रेशन के लिए किया जा सके। कार्बन ने भारत में करीब 15 साल की मौजूदगी के बाद अपनी ब्रैंड स्ट्रेटजी में बदलाव का ऐलान किया है। कंपनी की योजना ऐसे युवा ग्राहकों तक पहुंचने की है, जो स्मार्टफोन का इस्तेमाल सिर्फ कॉलिंग और मैसेजिंग के लिए नहीं, बल्कि वीडियो बनाने, सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बनाने और दूसरे डिजिटल कामों के लिए भी करते हैं। यह भी पढ़ें- दिवाली पर खरीदें दमदार बैटरी वाले ये फोन, 10001mAh तक की ब...