प्रयागराज, अगस्त 13 -- हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को पत्थर गिरजाघर से शहीद वाल तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की अगुवाई में वीर सपूतों की तस्वीरों संग यात्रा में शामिल लोग डीजे पर देशभक्ति गीतों व ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते नजर आए। भारत माता की जय, वन्देमातरम के उद्घोष से देशप्रेम की भावना को दोगुना कर दिया। डिप्टी सीएम ने कहा कि यह दिन हमें हमारे गौरवशाली अतीत की याद दिलाता है और युवा पीढ़ी के दिलों में स्वतंत्रता संग्राम की यादों को जीवित रखता है। आज की युवा पीढ़ी को यह याद रखना चाहिए कि भारत ने किस तरह लंबे संघर्ष के बाद आजादी हासिल की। यह भी पढ़ें- Ayodhya News: भारत माता के जय घोष से गूंजा परिवेश, गांधी पार्क से निकली तिरंगा यात्रा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पा...