याद की गईं भंते बुद्ध वंश की सामाजिक सेवाएं
गौरीगंज, अगस्त 25 -- मुसाफिरखाना। क्षेत्र के हड़गड़वा गांव में सोमवार को निर्वाण प्राप्त बौद्ध भिक्षु भंते बुद्ध वंश की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें उनके जीवन, सामाजिक कार्यों और बौद्ध धम्म की शिक्षाओं को आगे बढ़ाने में योगदान को याद किया गया। लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। भंते बुद्ध वंश उर्फ रामनाथ (66) ने शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की। उन्होंने करीब 26 वर्षों तक शिक्षक के रूप में सेवाएं दीं। वर्ष 2021 में चीवर धारण कर बौद्ध भिक्षु बनने के बाद उन्होंने अपना जीवन बौद्ध धम्म के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अमरनाथ ने कहा कि भंते नेक इंसान और लोकप्रिय शिक्षक थे। उन्होंने बाबा साहब डॉ. आंबेडकर के मानवतावादी मिशन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.