याद किये गये बिहार भूषण रामचरित्र सिंह
बेगुसराय, जून 12 -- बीहट, निज संवाददाता। अपने जमाने में बिहार भूषण के नाम से मशहूर स्वाधीनता संग्राम के अप्रतिम योद्धा बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामचरित्र सिंह शिद्दत के साथ याद किये गये। रामचरित्र सिंह की 142 वीं जयंती पर इसी महीने 5 जून को बीहट के आरसीएसएस कॉलेज परिसर में स्थापित रामचरित्र बाबू की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। कॉलेज के शासी निकाय के सचिव पूर्व विधायक रामरतन सिंह ने कहा कि रामचरित्र बाबू आधुनिक बेगूसराय के शिल्पकार थे। स्वाधीनता संग्राम से लेकर बेगूसराय में कल कारखाने तथा शिक्षण संस्थानों की स्थापना में उनकी महती भूमिका रही है। कॉलेज के प्राचार्य डा. राजन कुमार ने कहा कि संधर्ष, शिक्षा और प्रेरणा की अमर विरासत का नाम रामचरित्र सिंह है। रामचरित्र बाबू का जन्म 5 जून 1885 तथा निधन 12 जून 1966 को हुआ था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.