याद किए गए शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव
बेगुसराय, मार्च 24 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड के समसा में शहीद-ए-आजम भगत सिंह, शिवराम हरि राजगुरु और सुखदेव थापर का 95वीं शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन भगत सिंह मेमोरियल कमेटी समसा द्वारा शहीद भगत सिंह चौक पर रामचरण महतो की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समसा विश्वकर्मा चौक से भगत सिंह स्मारक तक पदयात्रा के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने शहीदों के आदर्शों और बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। संतोष ईश्वर, देवेंद्र कुमार, कैलाश सदा, रामाशीष पासवान, गोपाल यादव, दिलीप शर्मा, पंकज पासवान, सुनील कुमार, अमित कुमार, रोशन कुमार, पंसस गौतम गोस्वामी, हंसा देवी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.