बेगुसराय, फरवरी 2 -- बखरी। प्रगतिशील कुशवाहा विचार मंच के कार्यालय में समाज सुधारक शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष बलराम सिंह कुशवाहा ने की। संचालन सचिव अरुण महतो ने किया। मौके पर शहीद जगदेव प्रसाद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। वक्ताओं ने उनके संघर्ष, विचारधारा और सामाजिक न्याय के लिए किए गए योगदान पर प्रकाश डाला और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। निवास कुशवाहा, गौरव, अशोक, मनीष आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.