पटना, अगस्त 24 -- पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की पुण्यतिथि के मौके पर सोमवार को कंकड़बाग स्थित अरुण जेटली पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री मंगल पांडेय, विधायक संजय गुप्ता सहित अन्य नेताओं ने अरुण जेटली की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर मंगल पांडेय ने कहा कि अरुण जेटली ने देश के विकास, आर्थिक सुधार, लोकतांत्रिक मूल्यों और संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका संपूर्ण सार्वजनिक जीवन राष्ट्रहित और जनसेवा के प्रति समर्पित रहा। अरुण जेटली एक कुशल राजनेता, प्रखर वक्ता, उत्कृष्ट विधिवेत्ता और संगठन के समर्पित कार्यकर्ता थे। उन्होंने अपनी दूरदर्शिता और राजनीतिक सूझबूझ से सार्वजनिक जीवन में एक अलग पहचान बनाई। केंद्रीय वित्त मंत्री के र...