बागपत, अप्रैल 17 -- कस्बे में शुक्रवार को भाजपा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर को याद किया गया। वक्ताओं ने उनको भारत का निर्माता बताया। कस्बे की रैदासपुरी चौपाल में आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर की जन्म जयंती पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। वक्ताओं ने उनको आधुनिक भारत का निर्माता बताया। कहा कि देश की आजादी के पश्चात संविधान निर्माण में बाबा साहब की भूमिका का पूरा देश सदैव ऋणी रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने की। संचालन समाजसेवी धर्मसिंह ने किया। कार्यक्रम में नगरपालिका परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि सुनील धामा, हर्ष शर्मा समेत बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.