बेगुसराय, दिसम्बर 25 -- गढ़पुरा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती गुरुवार को गायत्री मंदिर परिसर में आयोजित हुई। सबों ने सबसे पहले अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद दस जरुरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मौके पर प्रज्ञा पीठ के संचालक सुशील सिंघानिया ने अटल जी के बारे में प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा को ऊंचाई तक पहुंचाने में बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा था कि लोगों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और न्याय के लिए नि:शुल्क व्यवस्था देने की जरूरत है जिसका लाभ सभी को समान रूप से मिल सके। इसके अलावा कुछ भी नि:शुल्क दिया जाता है तो देश के विकास पर असर पड़ेगा। उन्हें लोग देश के अब तक के सबसे बेहतर प्रधानमंत्री के रूप में जानते हैं। मौके पर सूरज लाल, अरविंद यादव, अभिषेक कुमार, संजीव पोद्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.