कानपुर, अगस्त 12 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में बुधवार को पद्मश्री डॉ. एसआर रंगनाथन की 134वीं जयंती पर लाइब्रेरियन डे मनाया गया। यह आयोजन जीएसवी केंद्रीय पुस्तकालय सभागार में हुआ। विभागाध्यक्ष प्रो. आशीष श्रीवास्तव ने डॉ. रंगनाथन के जीवन, उनके सिद्धांतों और पुस्तकालय विज्ञान के क्षेत्र में दिए गए योगदान की जानकारी दी। बीएलआईएस के छात्र अंकुर अवस्थी ने लाइट्स फ्रॉम द रामायण इन रंगनाथंस फिलॉसफी विषय पर वीडियो प्रस्तुति दी। यह भी पढ़ें- यूओयू में मनाया पुस्तकालय दिवस यह भी पढ़ें- कॉलेज में मनाया गया नेशनल लाइब्रेरियन डे यह भी पढ़ें- डिजिटल युग में ज्ञान के संरक्षण और प्रसार का महत्वपूर्ण माध्यम है पुस्तकालय: डा. राजेंद्र डोभाल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...