बेगुसराय, फरवरी 17 -- गढ़हरा(बरौनी)। महान स्वतंत्रता सेनानी समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि के मौके पर मंगलवार को गढ़हरा में समाजसेवियों ने विचार रखे। समाजसेवी राम अनुग्रह शर्मा ने कहा कि गढ़हरा रेलवे कॉलोनी में बने बौद्ध मंदिर का उद्घाटन उनके द्वारा किया गया था। उस समय गढ़हरा के मुखिया रामजीवन सिंह से उनका अच्छा संबंध था। श्री शर्मा ने बताया कि कर्पूरी ठाकुर का पूरा जीवन गरीब, असहाय, वंचितों को सामाजिक-आर्थिक न्याय दिलाने में ही बीत गया। मौके पर लाल बहादुर महतो, धर्मेंद्र सिंह, रंजन चौधरी, प्रेम कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.