लखनऊ, मार्च 26 -- लखनऊ, संवाददाता। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति एवं मानव कल्याण समिति की ओर से श्रीरामनवमी पर्व पर अवध प्रांत के प्रणेता क्रांतिकारी संत कुमार राय बोकू दादा की 106वीं जन्म शताब्दी मनाई गई। इस मौके पर मुन्नू आटा चक्की अलीगंज को पुरनिया रोड पर अलीगंज में मिलाने की सड़क का लोकार्पण किया गया। महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक डॉ. नीरज बोरा, पार्षद पृथ्वी गुप्ता, क्रांतिकारी दादा के बेटे प्रदीप कुमार राय आदि रहे। यहां पर बोकू दादा स्मृति सम्मान से क्रांतिकारी डॉ. प्रहलाद प्रसाद प्रजापति को स्मृति चिन्ह आदि देकर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...