याद आने लगा 2019 का सूखा दौर, फिर खिंच गया मानसून का इंतजार
फतेहपुर, जून 27 -- फतेहपुर। आसमान से बरसते अंगारे और खेतों में पसरी मायूसी... फतेहपुर में इस समय कुछ ऐसा ही नजारा है। सामान्य तौर पर 25 से 28 जून के बीच आने वाला मानसून इस साल गायब है, जिससे साल 2019 जैसे सूखे के हालात की यादें ताजा होने लगी हैं। 40 डिग्री पारे और दमघोंटू उमस के बीच आम जनता और अन्नदाता दोनों ही बेसब्री से बादलों की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं। हालांकि, कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि 30 जून तक प्री-मानसून की राहत मिल सकती है। 2019 की यादें: तब भी जून में थमी थी रफ्तार
इस वर्ष की तरह 2019 में भी मानसून काफी विलंब से सक्रिय हुआ था। उस वर्ष जिले में बारिश का औसत 657.07 मिमी दर्ज किया गया था। उस वर्ष जून माह में औसत बारिश 22.73 मिमी हुई थी। हालांकि इसके एक वर्ष पूर्व, 2018 में जून माह में इससे भी कम 3.33 मिमी और वर्ष 2017 में जून ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.