शाहजहांपुर, मई 3 -- शाहजहांपुर। इंटीग्रल विश्वविद्यालय केंद्र में शनिवार को डिप्लोमा इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सत्र 2023-26 के छात्रों के सम्मान में आयोजित 'लम्हें-2026' कार्यक्रम भावनाओं और उत्साह से भरपूर रहा, जहां जूनियर छात्रों ने अपने सीनियर्स को यादगार अंदाज में विदाई दी। कार्यक्रम का शुभारंभ सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रकोष्ठ के प्रमुख मोहम्मद रमजान ने सभी छात्र-छात्राओं का स्वागत कर किया। इसके बाद प्रधानाचार्य आसिम ज़फ़र खान ने छात्रों को अनुशासन और मेहनत के महत्व को समझाते हुए जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। म्यूजिकल चेयर्स और अन्य गतिविधियों ने कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बनाए रखा। यह भी पढ़ें- वाणिज्य विभाग में फेयरवेल पार्टी में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.