रांची, मार्च 2 -- रांची। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में रविवार को प्रथम पूर्व छात्र मिलन समारोह 'टाइटन्स' का भव्य आयोजन हुआ । दीप प्रज्ज्वलन और स्वागत गीत के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में पुराने गलियारों से गुजरते छात्र भावुक हो उठे। चेयरमैन डॉ. एस.बी.पी. मेहता ने कहा कि विद्यार्थियों के संस्कार ही संस्थान की असली पहचान हैं। निदेशक डॉ. सिमी मेहता ने पूर्व छात्रों को नई पीढ़ी का मार्गदर्शक बनने को प्रेरित किया, वहीं प्राचार्य रंजीत कुमार ठाकुर ने उन्हें संस्थान का गौरव बताया। सत्र 2005 के कनक कान्त, 2020 की तथ्या गौतम, मुकेश कुमार दास, ज्योत्स्ना आनंद और अनुब्रत सरकार सहित कई पूर्व छात्रों ने गुरुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। मानसी कुमारी, श्रेया ज्योति वर्मा और पूर्णिमा कुमारी की सुरीली प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। कार्यक्रम का समापन सम्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.