नई दिल्ली, मार्च 26 -- क्या हुआ तेरा वादा... ये गाना सुनते ही एक हैंडसम सा चेहरा याद आता है। साथ ही एक फिल्म जिसका टाइटल है यादों की बारात। वो फेस है एक्टर तारिक खान का। तारिक फिल्मों से दर हैं और अब बुजुर्ग हो चुके हैं। उन्हें देखकर शायद अब कोई पहचाने भी नहीं। एक रीसेंट पॉडकास्ट में वह एकदम जेठालाल के बाबूजी जैसे लग रहे थे। कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने ये बात लिखी है। तारिक ने खुद भी इस बात को माना कि वह चंपकलाल वाले लुक में हैं। तारिक लंबे समय से इंडस्ट्री से दूर हैं। उनकी आखिरी फिल्म 30 साल पहले आई थी। उन्होंने बताया है कि पहला ब्रेक कैसे मिला था।बताया क्यों पसंद है गांधी टोपी तारिक खान का जन्म 1951 में लखनऊ में हुआ था। अब वह करीब 74 साल के हो चुके हैं। उनकी मां नासिर हुसैन की बहन थीं। तारिक आमिर खान के चचेरे भाई हैं। तारिक की आखिरी फि...