लखनऊ, जनवरी 4 -- लखनऊ, संवाददाता। टूड़ियागंज के राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में रविवार को वर्ष 2000 बैच के बीएएमएस (बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी) के छात्र जब एक दूसरे से मिले तो यादों की चाश्नी में डूब गए। करोड़ों रुपए की लागत से बने नवीन ओपीडी ब्लॉक से लेकर विस्तारित परिसर में घूमें। अपने पुराने क्लास रूम से लेकर हॉस्टर के कमरों तक को देखा। दूसरे राज्यों से आए एलुमिनाई ने लखनऊ शहर घूमने से भी नहीं चूके। टूड़ियागंज राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज के सभागार में वर्ष 2000 बैच के करीब 50 पूर्व छात्र एलुमिनाई मीट में एक दूसरे से मिले। मुख्य अतिथि कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिनेश कुमार मौर्य ने सभी छात्रों का स्वागत किया। उन्हें संबोधित कर आयुर्वेद को आगे बढ़ाने के लिए लगातार तत्पर रहने का संदेश दिया। कई पूर्व छात्र से अपने पुराने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.