लखनऊ, जुलाई 8 -- लखनऊ, कार्यालय संवादादता अंजुमन गुलजारे पंजतन की ओर से यौमे यादे सकीना का आयोजन 26 मोहर्रम 12 जुलाई को किया जायेगा। हुसैनाबाद स्थित इमामबाड़ा मोहम्मद अली शाह छोटा इमामबाड़ा में यादे सकीना की पहली मजलिस दोपहर तीन बजे होगी। जिसको दिल्ली से आये मौलाना नामदार अब्बास खिताब करेंगे। इसके बाद अजादारों को इमाम हुसैन की तीन साल की बेटी जनाबे सकीना के कैदखाने के मंजर की अकीदमंदों को जियारत कराई जायेगी। इसके अलावा जुलजनाह, ताबूत, अलम और झूले की भी जियारत कराई जायेगी। रात आठ बजे अलविदाई मजलिस को मौलाना हैदर अब्बास खिताब करेंगे। इसी दिन रात आठ बजे हुसैनाबाद के जहरा कॉलोनी में यौमे बीमारे कर्बला का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम में शहर के अलावा फैजाबाद और वाराणसी आदि शहरों की अंजुमने शिरकत करेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...