शाहजहांपुर, मार्च 8 -- इस कार्यक्रम में फूलो से होली खेल एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया गया। रविवार दोपहर श्रीकृष्ण पब्लिक स्कूल में हुए इस कार्यक्रम में सबसे पहले मां सरस्वती और श्रीकृष्ण जी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए गये। सदस्यों ने एक-दूसरे को फूल और गुलाल से रंगा। रंग के बाद सब गले मिले,मिठाई खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। पूर्व एमएलसी अमित यादव रिंकू और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह यादव ने समाज के उत्थान के लिए शिक्षा पर जोर देने की अपील की। इस अवसर पर बहादुर सिंह यादव,संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज यादव,रणंजय यादव,अरूण यादव चैनू,प्रमोद यादव,राजेश्वर यादव,पुष्पराज सिंह यादव, राजेन्द्र सिंह यादव,जदुवीर सिंह,आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...