चतरा, मई 25 -- कान्हाचट्टी प्रतिनिधि। रविवार को राष्ट्रीय यादव सेना तुलबुल की एक बैठक नरेंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई। संचालन प्रकाश यादव ने किया। बैठक में समाज की एकता, विकास एवं जागरूकता को लेकर कई अहम विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में पंचायत चुनाव में समाज की भागीदारी बढ़ाने, दहेज प्रथा पर रोक लगाने, शराब एवं नशा मुक्ति अभियान चलाने तथा समाज को शिक्षित एवं जागरूक बनाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में उपस्थित लोगों की सर्वसम्मति से संगठन के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें पिंटू यादव को अध्यक्ष, शिवनंदन प्रसाद यादव (बिनोद यादव) को कोषाध्यक्ष, राजेंद्र यादव को सचिव तथा संतोष यादव एवं बिनोद यादव को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं रामसेवक यादव को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।बैठक के अंत में समाज में एकता बनाए रखते हुए सामाजिक स...