समस्तीपुर, मई 5 -- सरायरंजन। प्रखंड क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग में रमेश कुमार यादव की अध्यक्षता में बैठक हुयी। इसे संबोधित करते हुए संजीव कुमार इन्कलाबी ने कहा कि वर्तमान समय में यादव समाज को एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अब यादवों को शिक्षित और सभ्य समाज बनाने की जरूरत है। आज यादव समाज कहीं मज़रोठ तो कहीं कृष्णौत तो कहीं गोरिया, गरेड़िया इत्यादि टुकड़ों में बंटा है। बैठक में नवाब शिवम यादव, दिवाकर यादव, चन्दन मुखिया, अभिमन्यु यादव, रौशन यादव, युवा सम्राट चंदन यादव, प्रियरंजन यादव, अंकित यादव सहित यादव समाज के अन्य लोगों ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.