रांची, जनवरी 19 -- रांची, संवाददाता। श्रीकृष्ण विकास परिषद यादव समाज की ओर से धुर्वा डैम परिसर में सोमवार को वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें रांची शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ राज्य के अन्य जिलों से भी हजारों की संख्या में यादव समाज के लोग जुटे। शुभारंभ मुख्य अतिथि सह परिषद के मुख्य संरक्षक और राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कहा कि यादव समाज का इतिहास अत्यंत गौरवशाली और प्राचीन है। देश की लगभग 26 प्रतिशत आबादी इस समाज से संबंधित है। वर्तमान स्थिति पर चर्चा करते हुए कहा कि समाज सशक्त तो हुआ है, लेकिन अपेक्षित मजबूती के लिए अभी और प्रयास करने होंगे। उन्होंने शिक्षा को अनिवार्य बताते हुए शैक्षणिक, आर्थिक, सामाजिक और संगठनात्मक स्तर पर एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया। सुरेश राय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.