मैनपुरी, मई 3 -- मैनपुरी। यादव महासभा द्वारा दीवानी रोड स्थित महासभा भवन पर स्वागत व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रावल सिंह यादव द्वारा की गई। समारोह में दीवानी बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण, शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत व सम्मान किया गया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश सिंह यादव ने कहा कि वे अधिवक्ताओं के सम्मान के साथ-साथ समाज के हर वर्ग के सम्मान और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। इस दौरान यादव महासभा के ऋषि यादव, विपुल यादव, बीके यादव, मानवेंद्र सिंह यादव, सुनील कुमार, अमित यादव, मनीष यादव, नीलम यादव आदि ने दीवानी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश सिंह यादव, सचिव विजेंद्र सिंह यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमरीश गुप...