संभल, फरवरी 26 -- यादव महासभा संभल की गुरुवार को बैठक आयोजित की गई, जिसमें दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता एडवोकेट नरेशपाल सिंह ने की, जबकि संचालन बृजेश यादव ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि शुक्रवार को जंतर मंतर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन में महासभा के सदस्य शामिल होंगे। यह प्रदर्शन कथित रूप से "यादव जी लव स्टोरी" नामक फिल्म के विरोध में किया जा रहा है। बैठक में बताया गया कि विश्व यादव परिषद के बैनर तले यह प्रदर्शन आयोजित हो रहा है। प्रदर्शन के दौरान प्रतिनिधिमंडल को महामहिम राष्ट्रपति से मिलने की अनुमति मिलने की भी जानकारी दी गई। यदि समय मिला तो राष्ट्रपति से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा जाएगा। महासभा पदाधिकारियों ने कहा कि समाज की भावनाओं से जुड़े मुद्दों पर एकजुट ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.