यादव महासभा की बैठक में आज उठेगी अहीर रेजिमेंट की मांग
औरैया, अक्टूबर 2 -- अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की जिला स्तरीय बैठक शनिवार को डांडी स्थित राधाकृष्ण आश्रम में होगी। इसमें समाज की एकता, संगठन की मजबूती, शिक्षा और सामाजिक विकास के साथ भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग पर चर्चा की जाएगी। महासभा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने बताया कि बैठक दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक चलेगी। इसमें प्रदेश अध्यक्ष एवं सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक यादव मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। बैठक में जातिगत जनगणना के मुद्दे पर समाज के हितों और विकास के संदर्भ में विचार-विमर्श किया जाएगा। भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की रणनीति भी बनाई जाएगी। जलाध्यक्ष ने कहा कि बैठक का उद्देश्य समाज के लोगों को एकजुट कर संगठन मजबूत करना है। इसमें सामाजिक और शैक्षिक विकास स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.