रांची, अप्रैल 14 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। नाऊज में मंगलवार को प्रांतीय यादव महासभा ने बैठक की। इस दौरान अतिथियों ने अपने संबोधन में यादव समाज में शिक्षा के प्रति बच्चों का ध्यान देने, समाज के गरीब असहाय लोगों को मदद करने, समाज में एकता बनाए रखने, सहित समाज के कुर्तियां को दूर करने की बात कही। इससे पूर्व प्रांतीय यादव महासभा बुढ़मू के द्वारा नए प्रदेश अध्यक्ष बलवंत यादव को यादव समाज बुढ़मू की ओर से सम्मानित किया। कार्यक्रम में बुढ़मू प्रखंड के यादव समाज के अलावे मांडर, खलारी , ईटकी, कांके प्रखंड सहित जिला एवं प्रदेश स्तर के प्रांतीय यादव महासभा के कई पदाधिकारी एवं नेता उपस्थित रहे। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय यादव महासभा के रांची जिला अध्यक्ष रामविलास गोप ने किया। जबकि संचालन अशोक यादव ने किया, और धन्यवाद ज्ञापन अजय कुमार यादव ने किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.