मुजफ्फरपुर, मार्च 20 -- मुजफ्फरपुर। सदर थाना के यादव नगर चौक के पास गुरुवार को ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। भगवानपुर फ्लाईओवर के पास बैरियर लगा दिया गया है ताकि ओवरब्रिज से उतरने वाले सीधे राइट टर्न नहीं ले सके। राइट टर्न के लिए वाहनों को करीब 100 मीटर आगे जाना पड़ेगा। बैरियर लगाने से अवैध कट पर रोक लग गई है। हालांकि, यह व्यवस्था अस्थायी है। ट्रैफिक डीएसपी महेश चौधरी ने बताया कि यादव नगर चौक पर जाम लगता है। इसको देखते हुए बदलाव किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.