मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भगवानपुर यादव नगर इलाके से चार दिनों से लापता दो छात्रा खुद चलकर बुधवार को सदर थाने पर पहुंच गई। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में दोनों छात्रा अपना बयान बार-बार बदल रही हैं। कभी पटना तो कभी आगरा जाने की बात बताई। हालांकि, देर रात तक दोनों से अलग-अलग पूछताछ की गई है। केस के आईओ दारोगा प्रेमा कुमारी ने बताया कि पूछताछ की कार्रवाई पूरी होने पर दोनों का गुरुवार को संबधित कोर्ट में बयान दर्ज कराई जाएगी।बताया गया कि इसमें शामिल एक छात्रा वैशाली और दूसरी करजा इलाके की रहने वाली है। वर्तमान में दोनों अपने अपने परिवार के साथ यादव नगर इलाके में किराए के मकान में रह रही थी। चार दिन पूर्व यानी रविवार को दोनों छात्रा लापता हो गई। मामले को लेकर एक छात्रा के पिता ने सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.