बदायूं, फरवरी 26 -- बिल्सी। नगर में विश्व यादव परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने यादव जी की लव स्टोरी फिल्म का विरोध करते हुए बुधवार को गांधी पार्क से बिल्सी तहसील तक पैदल मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम प्रेमपाल सिंह को सौंपा। परिषद के डॉ. एसडी यादव ने कहा कि यादव समाज इस प्रकार की फिल्म का पुरजोर विरोध करता है। उनका आरोप था कि इस तरह की फिल्में समाज में सौहार्द बिगाड़ने का कार्य करती हैं। सपा नेता चेतन यादव ने कहा कि जातिवाद पर आधारित फिल्मों पर पूरी तरह रोक लगनी चाहिए, क्योंकि इससे समाज में अशांति फैलती है। प्रदर्शन के दौरान परिषद के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.