लातेहार, फरवरी 26 -- लातेहार, प्रतिनिधि। अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा, झारखंड इकाई के जिलाध्यक्ष मोहर यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से विवादित फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर अविलंब रोक लगाने की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि ओम ठकुरानी प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित फिल्म यादव जी की लव स्टोरी के पोस्टर, ट्रेलर एवं सोशल मीडिया प्रचार सामग्री में यादव समाज की छवि को कथित रूप से अपमानजनक और विकृत ढंग से प्रस्तुत किया गया है। इससे समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। जिला अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि यादव समाज ने सदैव राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.