आगरा, फरवरी 25 -- यादव जी की लव स्टोरी फिल्म पर जनपद के यादव समाज के लोगों ने आक्रोश जताया है। सैंकड़ों की संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे यादव समाज के लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से सरकार से फिल्म के रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई है। यादव समाज के विभिन्न संगठन के सदस्य बुधवार की दोपहर कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने फिल्म के विरोध में नारेबाजी की। कहा कि किसी भी कीमत पर फिल्म को रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि फिल्म में समाज की छवि को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जिससे समाज के लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम संजीव कुमार को ज्ञापन सौंपकर सरकार से फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की। यादव संगठन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.