एटा, फरवरी 23 -- सोमवार को यादव समाज ने यादव जी की लव स्टोरी फिल्म के शीर्षक और उसमें फिल्माए गए दृश्यों को विवादित और आपत्ति जनक बताते हुए उसके रिलीज होने पर रोक लगाए जाने की मांग की। इसके साथ ही कलक्ट्रेट पहुंच फिल्म निर्माता, निदेशक और कलाकारों पर कठोर कार्रवाई कराए जाने से संबंधित राज्यपाल और मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन एक प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। सोमवार को यादव समाज के प्रबुद्ध लोग और अधिवक्ता कचहरी पर जुटना शुरू हो गए। उसके बाद हाथों में फिल्म विरोधी बैनर लेकर नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और एक सुर में आवाज बुलंद करते हुए कहा कि फिल्म के माध्यम से यादव समाज की छवि को धूमिल करने का कुत्सित प्रयास किया गया है। पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी ने कहा कि यादव जी की लव स्टोरी नामक फिल्म 27 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.