मुरादाबाद, मार्च 15 -- यादव क्लब 100 की ओर से रविवार को 'रंगोत्सव 2026' का भव्य आयोजन दिल्ली रोड स्थित होटल मधुरम में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत क्लब के संस्थापक डॉ. संजीव यादव एवं उमा यादव ,संरक्षक एसपी सिंह यादव,अनु सिंह यादव,अध्यक्ष दीपक यादव,स्वाति यादव,महासचिव अनुराग यादव,रेखा यादव,कोषाध्यक्ष अजीत यादव ,वीना यादव ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। इस मौके पर समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करना तथा समाज में शिक्षा, सामाजिक सेवा और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम के दौरान क्लब की वार्षिक गतिविधियों की जानकारी भी साझा की गई। सचिव अनुराग यादव ने क्लब की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि कोषाध्यक्ष अजीत यादव ने वार्षिक आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इसके बाद क्लब के अध्यक्ष दीपक यादव ने संगठन की भावी योजनाओं और समाज के विका...