भदोही, अगस्त 8 -- भदोही, संवाददाता। अन्य पिछड़ी जातियों का सबसे बड़ा हितैषी यादव है। लेकिन साजिश के तहत भाजपा सरकारें यादव समाज को बदमाश कर रही हैं। युवा और किसान भाजपा की सरकार बदलने के मूड़ में है। ऐसे में आगामी चुनाव में सपा की सरकार बननी तय हैं। उक्त बातें शुक्रवार को पूर्व मंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय सचिव राम आश्ररे विश्वकर्मा ने कही। वे शहर के पकरी तिराहा स्टेशन रोड स्थित एक प्रतिष्ठान में सपा की ओर से आयोजित कार्यकर्ता संवाद में भाग लेने आए थे। इसके पूर्व एक प्रतिष्ठान में मीडिया से बात की। गाजीपुर में विश्वकर्मा समाज की बेटी की रेप करके हत्या कर दी गई। मामले में न्याय दिलाने पहुंचे लोगों पर प्रदेश सरकार ने मुकदमा लिखवा दिया। इतना ही नहीं, सरकार के मंत्री ओपी राजभर ने सदन में झूठ बोला, उन्हें जनता से मांफी मांगनी चाहिए। सूबे में 27...