रामगढ़, फरवरी 1 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। पतरातू प्रखंड यदुवंशी परिवार का मिलन समारोह सह वनभोज रविवार को भदानीनगर फोरलेन स्थित एक रिसोर्ट में धूमधाम से आयोजित हुआ। यहां समारोह की शुरुआत समाज के आराध्य भगवान श्रीकृष्ण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद भोजपुरी गायक चंदन यादव, विनोद यादव व रितेश यादव ने यदुवंशी समाज के शौर्य और गौरव से जुड़े गीत प्रस्तुत कर माहौल को जोशीला बना दिया। मौके पर मुख्य अतिथि झारखंड राज्य पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव ने कहा कि यादवों का शौर्य किसी परिचय का मोहताज नहीं है। इतिहास गवाह है कि समाज ने हर युग में नेतृत्व और पराक्रम का परिचय दिया है। वहीं विशिष्ट अतिथि बरकट्ठा विधायक अमित यादव ने कहा कि यादव केवल एक जाति नहीं बल्कि योद्धाओं का समाज है। उन्होंने समाज का सशक्त बनाने की अपील कर...