महाराजगंज, जनवरी 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। तहसील बार एसोसिएशन निचलौल के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए मतदान हुआ। मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर यादवेंद्र प्रसाद त्रिपाठी और महामंत्री पद पर मनोज कुमार राय को निर्वाचित घोषित किया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी रामनरेश लाल श्रीवास्तव, सहायक चुनाव अधिकारी दिनेश कुमार मिश्र तथा अजीत पटेल की देखरेख में मतदान हुआ। कुल 77 मतदाताओं में से 76 ने मतदान में हिस्सा लिया। मतगणना के दौरान अध्यक्ष पद के यादवेंद्र को 44 मत और देशदीपक पांडेय को 32 मत मिले। इस प्रकार यादवेंद्र प्रसाद त्रिपाठी विजई हुए। महामंत्री पद पर मनोज राय को 40 मत और विजय तिवारी को 36 मत मिले और अजीजुल्लाह को कोई मत नहीं मिला। इस प्रकार मनोज राय महामंत्री पद पर विजई हुए। मुख्य चुनाव अधिकारी रामनरेश लाल और सहायक चुनाव अ...