यादगार रहेगा अमरनाथ का कार्यकाल : एसडीएम
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 18 -- कुंडा। नौकरी सभी करते हैं लेकिन कुछ अधिकारी ऐसे होते है जो अपने कार्यों से जनता और विभागीय अधिकारियों के दिलो पर अपनी छाप छोड़ जाते हैं। कुंडा सीओ का भी कार्यकाल यादागर रहेगा। यह बाते कुंडा से बांदा के लिए स्थानांतरित हुए सीओ अमरनाथ गुप्ता को विदाई देते हुए एसडीएम वाचस्पति सिंह ने कही। बांदा स्थानांतरित होने पर गुरुवार को कोतवाली में सीओ अमरनाथ गुप्ता के लिए विदाई समारोह हुआ। जिसमें एसडीएम के साथ अधिवक्ताओं, पुलिस कर्मियों ने सीओ अमरनाथ गुप्ता को माला पहना, उपहार दे कर सम्मानित किया। इस दौरान दि सिविल बार के अध्यक्ष भगवत प्रसाद मौर्य, पूर्व अध्यक्ष प्रेम चन्द्र शुक्ल, इंस्पेक्टर मनोज कुमार पांडेय, अपराध निरीक्षक संजय सिंह, चन्द्रबली सिंह, निर्मल शर्मा, मनोज कुमार, अवधेश कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.