चंदौली, अगस्त 15 -- पीडीडीयू नगर। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व 14 अगस्त शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर एकदिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मंडल के कार्मिक विभाग द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में देश विभाजन के दौरान हुई त्रासदी, विस्थापन की पीड़ा और लोगों के पलायन को ऐतिहासिक चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया। प्रदर्शनी में लगे चित्रों में घर-बार छोड़ने को मजबूर परिवार, कठिन यात्राएं, सीमा पार करते शरणार्थियों की भीड़ और विभाजन के दौरान उत्पन्न मानवीय संकट को जीवंत रूप में दिखाया गया। तस्वीरों ने उस दौर की पीड़ा, संघर्ष, असहायता और मानवीय संवेदनाओं को बेहद मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया।डीडीयू यह भी पढ़ें- राणा शिक्षण शिविर इंटर कॉलेज में मनाया गया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, विद्य...