गया, मार्च 12 -- गया-कोडरमा रेल सेक्शन पर हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस में कोरियर रेल यात्री से एक किलो सोना छीनने के मामले में जेल में बंद आरोपित मो. परवेज की पहचान टीआई (टेस्ट आइडेंटिफिकेशन) परेड में की गई है। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जेल परिसर में कराए गए शिनाख्त परेड के दौरान पीड़ित यात्री धनंजय शास्वत ने मो. परवेज की पहचान की। मो. परवेज एक सिविलियन है। सोना छीनने के मामले में इनकी संलिप्तता सामने आयी है। यह मामला 21 नवंबर 2025 की है। जोधपुर एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्री धनंजय शास्वत से गया जंक्शन के चार सिपाही और दो सिविलयन ने करीब एक किलो सोना छीन लिया था। घटना के बाद रेलवे पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। पुलिस दबिश बढ़ने के बाद आरोपित मो. परवेज ने दो मार्च को रेल कोर्ट में आ...