चंदौली, मार्च 31 -- पीडीडीयू नगर। हावड़ा से नई दिल्ली जा रही पूर्वा एक्सप्रेस में जिले के एक यात्री से जीआरपी के मारपीट करने और पैसा छीनने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं टुडंला जीआरपी ने यात्री को मारपीट के मामले में गिरफ्तार कर चालान किया है। वहीं सपा नेता मनोज सिंह काका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यात्री से मारपीट करने का आरोप लगाया है। हालांकि इस पोस्ट की हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने जीआरपी कर्मियों पर पैसे छीनने का आरोप लगाते हुए रेल मंत्रालय से मामले की जांच की मांग की है। ​शिकायत के अनुसार सदर कोतवाली के बसारिकपुर गांव निवासी सजंय यादव बीते दिनों पीडीडीयू जंक्शन से पूर्वा एक्सप्रेस में दिल्ली जाने के लिए सवार हुआ था। आरोप है कि यात्रा के दौरान जीआरपी कर्मियों ने चेकिंग के नाम पर साम...