यात्री सेवा दिवस के सफल आयोजन को एयरपोर्ट पर हुई बैठक
प्रयागराज, सितम्बर 12 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज एयरपोर्ट पर 17 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले यात्री सेवा दिवस 2026 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। एयरपोर्ट निदेशक गणेश यादव के नेतृत्व में हुई बैठक में एयरपोर्ट से जुड़े विभिन्न हितधारकों ने भाग लिया।बैठक में यात्री सेवा दिवस के सफल आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की गई। इस दौरान यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय बढ़ाने और आयोजन में सभी हितधारकों के सहयोग को लेकर आवश्यक विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने आयोजन के दौरान यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने पर जोर दिया। बैठक में एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों को बेहतर अनुभव देने और यात्री सुविधाओं से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर भी चर्चा हुई। सभी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.