यात्री सुविधा दिवस पर यात्रियों का तिलक लगाकर स्वागत
रुद्रपुर, जून 15 -- पंतनगर। एयरपोर्ट पंतनगर में सोमवार को यात्री सुविधा दिवस पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। एयरपोर्ट पहुंचने वाले यात्रियों का पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर स्वागत किया गया। लोक वाद्य यंत्रों की प्रस्तुति दी गई। पौधरोपण भी किया गया। एयरपोर्ट की स्वच्छता एवं सेवाओं में योगदान देने वाले हाउसकीपिंग कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। वहीं विमानन क्षेत्र में कार्यरत महिला कर्मचारियों के योगदान को सराहते हुए उनका भी सम्मान किया गया। एयरपोर्ट निदेशक पवन कुमार ने कहा कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- यात्री सुविधा दिवस पर श्रावस्ती हवाई अड्डे पर विशेष आयोजन यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.