प्रयागराज, मार्च 19 -- डीआरएम रजनीश अग्रवाल की अध्यक्षता में बुधवार को प्रयागराज मंडल के सभी मुख्य टिकट निरीक्षक स्टेशन एवं मुख्य टिकट निरीक्षक लाइन के साथ बैठक की गई इसमें टिकट जांच व्यवस्था, यात्री सुविधाओं में सुधार, ट्रेनों के समयपालन तथा राजस्व वृद्धि से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) हरिमोहन ने अलार्म चेन पुलिंग की घटनाओं को कम करने तथा ऐसी घटनाओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए, जिससे ट्रेनों का औसत डिटेंशन समय घटाकर अधिकतम पांच मिनट तक सीमित किया जा सके। इसी प्रकार मेडिकल डिमांड के मामलों में भी त्वरित कार्रवाई कर अनावश्यक ठहराव को कम करने पर बल दिया गया। सभी स्टेशनों पर मानकों के अनुरूप वाटर बूथ एवं वाटर कूलर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त व्यव...